चित्रकूट की सम्पूर्ण यात्रा का वृत्तान्त रूट, स्थानों और बजट की जानकारी (2020)
चित्रकूट की सम्पूर्ण यात्रा (2020)
भारत एक ऐसा देश जहाँ कई तरह की जाति, धर्म, सम्प्रदाय, और सभ्यताएं हैं, जहां की धरती को सदा से ही पवित्र और पूजनीय माना जाता है | भारत में अनेक धर्म के अनुयायी निवास करते हैं उनमे से ही एक धर्म है सनातन (हिन्दू) धर्म | सनातन धर्मा के अनुसार भारत की भूमि पर अनेक देवी-देवताओं ने अवतार लिया और यहाँ पर निवास करके यहाँ कई भूमि को धन्य बनाया है |
आज हम जिस जगह कई बात करने वाले हैं, उस जगह को विष्णु जी के 6वें अवतार श्री राम चन्द्र जी का तपोभूमि (वह स्थान जहाँ पर रहने वाले लोग समस्त सांसारिक सुखों का त्याग करके ज्ञान और ध्यान में जीवन जीता है) कहा जाता है, और उस जगह का नाम है चित्रकूट धाम जो कि उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश की सीमा पर उपस्थित बहुत सुंदर और खुबसूरत पहाड़ो और झरनों से घिरा हुआ एक मनोरम तीर्थ स्थान है |जब मंथरा दासी के भडकाने पर माता कैकेयी ने महाराज दशरथ से श्री राम के लिए 14 वर्षो का वनवास वरदान स्वरुप माँगा था, तब श्री राम ने माता सीता और भैया लखन के साथ चित्रकूट में ही 11 वर्ष 6 महीने और 27 दिन का समय बिताया था |
कोरोना महामारी के चलते मार्च महीने से लगा हुआ लॉकडाउन जब खुला और लोगों ने बाहर निकलना शुरू किया तो मैंने भी सोचा क्यों न पिछले काफी दिनों से मस्तिष्क में उत्पन्न हुए तनाव से मुक्ति पाने और जीवन को फिर से पहले की तरह शुरू करने के लिए आवश्यक इच्छाशक्ति और ताज़गी प्राप्त करने के लिए कहीं घुमने चला जाये, और इसी के चलते मैंने कई जगह के बारे जानने और उसके इतिहास की जानकारी इकठ्ठा करनी शुरू कर दी |
फिर मैंने सोचा कहीं और जाने से अच्छा है कि क्यों न उस जगह चला जाये जिसका धार्मिक, पौराणिक, ऐतिहासिक महत्त्व अलग ही है | तो मैंने मन बना लिया की मैं चित्रकूट ही जाऊंगा, हालाँकि मैं पहले भी कई बार चित्रकूट जा चुका था, मगर इस बार चित्रकूट जाना एक अलग ही अनुभव था, जिसके कई कारण थे पहला ये कि, पिछले कई महीनो से देश और दुनिया में कोरोना को लेकर जो माहौल था उससे बाहर निकलना था | दूसरा मैं पहली बार by road चित्रकूट जा रहा था और तीसरा मैं पहली बार दोस्तों के साथ चित्रकूट जा रहा था इससे पहले हर बार मैं परिवार के साथ ही यहाँ आया था |
28 Oct 2020 शाम 7 बजे मैं और मेरे 4 दोस्त कार से चित्रकूट के लिए घर से निकले और उन्नाव, कानपूर, फतेहपुर से होते हुए 29 Oct 2020 को सुबह 6 बजे हम लोग चित्रकूट के सबसे प्रसिध्द स्थानों में से एक स्थान रामघाट पहुँच चुके थे | चित्रकूट पहुँचने के लिए आप रेलमार्ग अथवा सड़क मार्ग का उपयोग कर सकते हैं | चित्रकूट का सबसे नज़दीकी रेलवे स्टेशन और बस स्टैंड कर्वी है | यहाँ पहुँचने के बाद चित्रकूट जाने के लिए आपको ऑटो, टैक्सी या E-Rickshaw करना पड़ेगा | रेलवे स्टेशन और बस स्टैंड से चित्रकूट की दुरी लगभग 10 Km. है
चित्रकूट के दर्शनीय स्थानों का नाम
01. रामघाट
02. कामदगिरी पर्वत
03. हनुमान धारा
04. स्फटिक शिला
05. सटी अनुसुइया आश्रम
06. गुप्त गोदावरी
07. राम दर्शन
08. आरोग्य धाम
09. जानकीकुण्ड
10. भारत कूप
11. राम शैय्या
12. कांच मंदिर
13. शबरी जल प्रपात
14. धारकुण्डी
15. प्रमोद वन
16. मत्यगयेन्द्र नाथ जी मन्दिर
आदि हैं |
1. रामघाट
रामघाट की दुरी चित्रकूट के प्रमुख रेलवे स्टेशन कर्वी से लगभग 10 Km. है, यह चित्रकूट के प्रमुख आकर्षण केन्द्रों में से एक है | रामघाट वह घाट है जहाँ पर अपने वनवास के दिनों में श्री राम चन्द्र जी स्नान आदि करते थे | मन्दाकिनी नदी के किनारों पर बने रामघाट का एक किनारा उत्तर प्रदेश तथा दूसरा किनारा मध्य प्रदेश की सीमा में आता है और दोनों ही राज्य की सरकारों ने अपने अपने कार्य क्षेत्र में घाट की और मन्दाकिनी नदी की देख रेख के लिए उचित व्यवस्थाएं भी करा रखी हैं | रामघाट पर प्रतिदिन शाम को 06:30 बजे माँ मन्दाकिनी की भव्य आरती का द्रश्य किसी का भी मन मोह लेगा यह आरती लगभग 1 घन्टे तक चलती है और इस आरती को देखने के लिए कई सौ लोगों की भीड़ प्रतिदिन उमड़ पड़ती है | आरती के तुरंत बाद मन्दाकिनी नदी के दुसरे किनारे पर उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा व्यवस्थित एक बहुत ही अद्भुत और अद्वितीय लेज़र लाइट एंड 3D साउंड शो भी दिखाया जाता है जिसमे महान ग्रन्थ रामायण का छायांकन किया जाता है, और इसको देखने के बाद आपको लगेगा यह शो क्यों समाप्त हुआ इस शो कई अवधि लगभग 1.30 से 02 घंटे कई होती है | मन्दाकिनी आरती का द्भुत द्रश्य आप नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करके "Unexplored India के YouTube चैनल पर देख सकते हैं |"
To Be Continued......
चित्रकूट के बारे में एक ही BLOG में लिखना या बताना काफी मुश्किल है क्यूंकि, ब्लॉग बहुत बड़ा हो जायेगा, इसलिए मैं चित्रकूट के बारे में 2 या 3 भागों में आपको पूरी जानकारी उपलब्ध कराऊंगा जिससे आपको यहाँ की ऐतिहासिक और धार्मिक जानकारी प्राप्त करने में आसानी होगी |
नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करके आप मेरे youTube चैनल Unexplored India पर चित्रकूट से सम्बंधित कई वीडियो देख सकते हैं जिसमें चित्रकूट के दार्शनिक स्थलों के बारे में बताया और दिखाया गया है, जिससे कि आगे आपको कभी भी भविष्य में चित्रकूट घुमने में सहायता होगी |
Dear blogger your blog regarding Mythological place CHITRKOOT is very good and it is very useful for all travellers... Go head and do more blogs regarding this type of travel history...
ReplyDeleteThank You Sir, For your Motivation and Support.
DeleteGreat Ashutosh Mishra awesome knowledge provided by you
ReplyDeleteAwesome work bro
ReplyDeleteGreat Sir , It's very helpfull blog for all of us
ReplyDeleteThanks for your support
Delete