चित्रकूट की सम्पूर्ण यात्रा का वृत्तान्त रूट, स्थानों और बजट की जानकारी (2020) भाग-4
तीसरे भाग से आगे...... 👉 Click on the Link :- चित्रकूट की सम्पूर्ण यात्रा का वृत्तान्त रूट, स्थानों और बजट की जानकारी (2020) भाग -3 👉 Click on the Link :- चित्रकूट की सम्पूर्ण यात्रा का वृत्तान्त रूट, स्थानों और बजट की जानकारी (2020) भाग -2 👉 Click on the Link :- चित्रकूट की सम्पूर्ण यात्रा का वृत्तान्त रूट, स्थानों और बजट की जानकारी (2020) आरोग्य धाम राम घाट से लगभग 4 km. की दूरी पर बना आरोग्य धाम मंदिर या घाट चित्रकूट का एक बहुत सुन्दर स्थान है जो कि मन्दाकिनी नदी के घाट पर बसा हुआ है | इस स्थान के बारे में चित्रकूट आने वाले कई पर्यटक नहीं जानते हैं | क्यों नहीं जानते है ? इसका कारण मुझे समझ में नहीं आता है क्यूंकि यह स्थान बहुत सुंदर और दर्शनीय है |इस स्थान पर मन्दाकिनी नदी के किनारे पर स्नान करना और कुछ समय शांति से फुर्सत के कुछ पल व्यतीत करना एक अलग ही अनुभव दिलाता है | आरोग्य धाम में स्नान करने के लिए बहुत सुंदर और साफ स्वच्छ घाट बना हुआ है, और घाट पर स्विमिंग पूल की तरह के छोटे-छोटे दो स्थान बने हुए हैं जिसमे पानी अधिक न होने के कारण यहाँ पर स्नान करना अधिक सुरक्षित भी ...