Posts

Showing posts from May, 2026

नैमिषारण्य यात्रा भाग-3

Image
पिछले भाग से आगे :- 👉  Click on the Link :-    नैमिषारण्य यात्रा भाग-2 👉  Click on the Link :-   नैमिषारण्य यात्रा भाग-1 महर्षि व्यास गद्दी हनुमान गढ़ी से लगभग 01 km. और चक्रतीर्थ तथा माँ ललिता देवी मंदिर से लगभग 3 km. की दुरी पर जंगलो के बिच हरे भरे पदों से घिरा हुआ एक अति प्राचीन और महत्वपूर्ण स्थान है जिसका नाम व्यास गद्दी है | व्यास गद्दी वही स्थान है जहाँ महर्षि वेद व्यास रहते थे और यह वही स्थान है जहाँ पर बैठ कर उन्होंने 4 वेद 6 शास्त्र 18 पुराण श्रीमदभागवत गीता और सत्यनारायण कई व्रत कथा लिखी थी | अपने चार शिष्यों को सर्व प्रथम यहीं पर चरों वेदों का ज्ञान दिया था और नैमिषारण्य में 88000 ऋषियों को एक साथ सत्यनारायण जी की प्रथम कथा सुनाने वाले श्री सूत जी महाराज को भी 17 पुराण और 6 शास्त्र का ज्ञान भी वेद व्यास जी ने यहीं पर दिया था और अपने पुत्र श्री सुखदेव जी को  श्रीमदभागवत पाठ और 18 पुराण का ज्ञान भी व्यास जी ने यहीं पर दिया था जिन्होंने पूर्व काल में राजा परीक्षित को प्रथम बार  श्रीमदभागवत कथा सुनाई थी | वेद व्यास जी को श्री हरी विष्णु क...